Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : अवैध बालू खनन मामले में फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

अवैध बालू खनन मामले में फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छत्रहार गांव में पुलिस ने की छापेमारी, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से चल रहा था फरार

शंभूगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शंभूगंज पुलिस ने छत्रहार गांव में छापेमारी कर अवैध बालू खनन के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छत्रहार गांव निवासी सनोज कुमार, पिता मनोज यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में बालू के अवैध खनन को लेकर दर्ज प्राथमिकी में सनोज कुमार नामजद अभियुक्त था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छत्रहार गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे शंभूगंज थाना लेकर पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मेडिकल जांच की। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।

इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन करने वाले कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। इस धंधे में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कारोबार में शामिल फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।



Design by - Blogger Templates |