Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शंभूगंज पुलिस ने दो लोगों को क्यों किया गिरफ्तार, क्या था कारण

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

समकालीन अभियान में दो वारंटी गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल

महिसौथा गांव से हुई दोनों की गिरफ्तारी, थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शंभूगंज पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महिसौथा गांव निवासी प्रसादी मंडल, पिता स्व. बैकुंठ मंडल और नंदू कुमार, पिता स्व. दिवाकर मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने समकालीन अभियान के तहत दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उनके ठिकानों पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को थाना लेकर पहुंची, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इसके बाद दोनों गिरफ्तार वारंटियों को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज भेजा गया। सीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया।

इधर, थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों और विभिन्न मामलों के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय से जारी वारंट के निष्पादन को लेकर पुलिस विशेष रूप से सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से बचकर फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने आम लोगों से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।



Design by - Blogger Templates |