Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : शादीशुदा साली के प्यार में पत्नी और दो बच्चों को छोड़ फरार हुआ युवक

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

शादीशुदा साली के प्यार में पत्नी और दो बच्चों को छोड़ फरार हुआ जीजा

छह साल पहले हुई थी शादी, साली की शादी के बाद भी नहीं टूटा कथित प्रेम संबंध; पीड़ित पक्ष ने थाने में की शिकायत

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला शंभूगंज प्रखंड की मालडीह पंचायत के एक गांव से सामने आया है। यहां एक जीजा अपनी शादीशुदा साली के प्रेम प्रसंग में इस कदर उलझ गया कि पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़कर कथित तौर पर साली के साथ फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने मुंगेर जिले के लौना निवासी प्रशांत कुमार के खिलाफ शंभूगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार की करीब छह वर्ष पूर्व मालडीह पंचायत के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती को दो बच्चे भी हुए। परिवार में सबकुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच ससुराल आने-जाने के दौरान प्रशांत कुमार की अपनी साली से नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच कथित प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।

इस प्रेम प्रसंग की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में उसकी शादी अजगैबीनाथ धाम में करा दी। परिजनों को उम्मीद थी कि शादी के बाद दोनों के बीच चल रहा कथित प्रेम संबंध समाप्त हो जाएगा। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे और हाल के दिनों में प्रशांत कुमार अपनी विवाहित साली को लेकर फरार हो गया।

इस घटना से एक ओर जहां युवती के ससुराल पक्ष में हलचल मची हुई है, वहीं प्रशांत की पत्नी अपने दो बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है। घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

मालडीह पंचायत की मुखिया अनार देवी ने घटना को दुखद बताया। इधर, शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Design by - Blogger Templates |