Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : मुखिया की कार में पिकअप ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे, दो घायल

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

अनियंत्रित पिकअप ने मुखिया की कार में मारी जोरदार टक्कर, दो घायल

कार के उड़े परखचे, कुर्मा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह और उनके सहयोगी को आई चोटें, चालक वाहन लेकर फरार

शंभूगंज थाना क्षेत्र के कुर्मा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। दुर्घटना में उनके साथ कार में सवार वंशीपुर गांव निवासी हरेंद्र कुमार उर्फ बंटू सिंह भी जख्मी हो गए। हादसा मिरट्टी गांव के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने मुखिया की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखचे उड़ गए। हालांकि, कार में सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए।

मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इसी माह के अंत में उनकी भतीजी की शादी होनी है। शादी की तैयारियों और खरीदारी के सिलसिले में दो दिन पूर्व वे अपने सहयोगी हरेंद्र कुमार उर्फ बंटू सिंह के साथ भागलपुर गए थे। खरीदारी करने के बाद दोनों कार से वापस शंभूगंज लौट रहे थे। इसी दौरान मिरट्टी गांव के समीप सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। दोनों को चोटें आई हैं।

इधर, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। 

स्थानीय लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों की जान बच गई, अन्यथा दुर्घटना और भी गंभीर हो सकती थी।



Design by - Blogger Templates |