Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पैसे निकासी के दौरान मिला सात नकली नोट ,ग्रामीणों में हड़कंम्प

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

ग्राहक सेवा केंद्र से निकासी के दौरान सात नकली नोट मिलने का आरोप, ग्रामीणों में हड़कंप

500 रुपये के सात नोटों को दुकानदार और बैंककर्मी ने बताया जाली, शिकायत के बाद संचालक ने लौटाए रुपये

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में जाली नोटों के चलन की शिकायत सामने आने से ग्रामीणों के बीच चिंता बढ़ गई है। अशिक्षा और जागरूकता की कमी का फायदा उठाकर जालसाज सीधे-साधे ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। खासकर ग्राहक सेवा केंद्रों से रुपये की निकासी करने वाले ग्राहकों के बीच इस तरह की शिकायतें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला शंभूगंज बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र का है, जहां एक ग्राहक को 500 रुपये के सात कथित नकली नोट दिए जाने का आरोप लगा है।

केहनीचक गांव निवासी वकील पासवान ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह शंभूगंज बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये की निकासी करने गए थे। इस दौरान केंद्र संचालक ने उन्हें 500 रुपये के सात नोट दिए। रुपये लेकर जब वह बाजार में खरीदारी करने एक दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने सभी नोटों को संदिग्ध बताते हुए लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एक बैंककर्मी को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि बैंककर्मी ने भी जांच के बाद नोटों को नकली बताया।

इसके बाद वकील पासवान ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और संचालक से रुपये वापस करने की मांग की। आरोप है कि शुरुआत में संचालक रुपये लौटाने में आनाकानी करने लगे। हालांकि, पीड़ित के विरोध करने और मामले की जानकारी देने के बाद अंततः संचालक ने रुपये वापस कर दिए। इस घटना के बाद ग्राहक सेवा केंद्रों से निकासी करने वाले अन्य ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं।

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पूछे जाने पर उन्होंने मुख्य शाखा से रुपये लाने की बात कही। वहीं, संबंधित बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक रोहित राज ने बताया कि बैंक शाखा में सभी नोटों की मशीन से गिनती की जाती है। शाखा स्तर पर इस तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं है। हालांकि, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इधर, शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि जाली नोटों का मामला गंभीर है। अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। 



Design by - Blogger Templates |