Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को मिलते पकड़ा, फिर घटना को दे दिया अंजाम

सुबोध सिंह,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार
 
मोबाइल पर हुआ प्यार, गांव पहुंचा प्रेमी तो ग्रामीणों ने मंदिर में करा दी शादी 

मोबाइल पर शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग आखिरकार शादी के बंधन में बदल गया। मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के शोभानपुर पंचायत अंतर्गत किशनपुर गांव का है। यहां ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ देखकर पकड़ लिया और दोनों की शादी बेला गांव स्थित नौलखा मंदिर में करा दी। जानकारी के अनुसार, बगल के विधनचक गांव निवासी साजन कुमार को करीब चार महीने पहले किशनपुर गांव की एक युवती से मोबाइल के जरिए प्यार हो गया था। 
दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगीं। बताया जाता है कि युवती के बुलावे पर साजन कुमार उससे मिलने किशनपुर गांव पहुंच गया। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई। ग्रामीणों ने जब दोनों को एक साथ देखा तो उनसे पूछताछ की। इसके बाद प्रेम-प्रसंग की जानकारी सामने आई। गांव में इस बात की चर्चा फैल गई और ग्रामीणों ने दोनों के रिश्ते को देखते हुए उनकी शादी कराने का निर्णय लिया। 

इसके बाद दोनों को बेला गांव स्थित प्रसिद्ध नौलखा मंदिर ले जाया गया, जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी करा दी गई। मोबाइल पर चार महीने पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का इस तरह विवाह में बदलना आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


Design by - Blogger Templates |