Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

अमरपुर में सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

डेस्क रिपोर्ट: अमरपुर, बांका, बिहार 


रजौन थाना क्षेत्र की रहने वाली है घायल महिला 

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा तारडीह पथ पर तारडीह में चांदन नदी पर बने पुल के समीप बाइक से गिर कर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजौन थाना क्षेत्र के सुबखा गांव के अर्पित आर्यन अपनी पत्नी वर्षा देवी एवं दो बच्चों के साथ बाइक से अमरपुर के बाछनी गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तारडीह पुल के समीप पहुंचते ही रोड ब्रेकर पर महिला असंतुलित होकर बाइक से गिर गई तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

 दुर्घटना होते देख आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तथा घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया। 



Design by - Blogger Templates |