Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शादी में देरी होने से नाराज बेटे ने पिता के साथ ही कर दिया कांड, मामला पहुंच गया थाना

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

शादी में देरी से नाराज बेटे ने पिता को पीटा, घर से निकाला

पिता ने थाने पहुंचकर पुत्र के खिलाफ दी लिखित शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

शंभूगंज थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में शादी में हो रही देरी से नाराज एक युवक द्वारा अपने ही पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पिता के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित पिता रविवार को शंभूगंज थाना पहुंचे और अपने पुत्र नीरू उर्फ निर्मल तांती के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित मनोज कुमार तांती, पिता स्वर्गीय भुट्टो तांती ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पांच पुत्र हैं। इनमें दिलीप तांती, संदीप तांती, नीरू उर्फ निर्मल तांती, वीरेंद्र तांती और प्रदीप तांती शामिल हैं। दिलीप, संदीप और प्रदीप की शादी हो चुकी है, जबकि नीरू उर्फ निर्मल और वीरेंद्र की शादी अभी नहीं हुई है।

बताया गया कि नीरू उर्फ निर्मल लगातार अपनी शादी कराने के लिए पिता पर दबाव बना रहा था। पिता का कहना था कि लड़की देखी और पसंद की जा रही है तथा उचित रिश्ता मिलने पर शादी कर दी जाएगी। आरोप है कि शादी में हो रही देरी से नाराज होकर पुत्र भड़क गया और पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। पिता ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने पिता के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर कर दिया।

घटना के बाद पीड़ित पिता ने थाना पहुंचकर अपने पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, आरोपी पुत्र ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि पिता की ओर से लिखित शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |