Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सेवानिवृत्ति प्रभारी प्रधानाध्यापक को समारोह आयोजित कर दी विदाई

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार


सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष को दी भावभीनी विदाई

शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा, विदाई के दौरान भावुक हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक

शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कैथा में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सुभाष कुमार मंगलम के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान विद्यालय परिवार और ग्रामीणों के साथ उनके लंबे जुड़ाव को याद किया गया।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि डॉ. सुभाष कुमार मंगलम ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। शिक्षकों ने उनके सरल व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में सीआरसी राजेश कुमार सिंह, सीआरसी दो के शंभूगंज रघुनंदन कुमार सिंह, विद्यालय के शिक्षक राजकुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, टिंकू रजक, लक्ष्मी कुमारी, रश्मि कुमारी, श्रीनिवासन, सौरभ, राजेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की चर्चा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान डॉ. सुभाष कुमार मंगलम भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार और कैथा गांव के लोगों से मिले स्नेह और सम्मान को वह कभी नहीं भूल पाएंगे। विद्यालय में बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत है, लेकिन विद्यालय और यहां के लोगों से बना आत्मीय संबंध हमेशा कायम रहेगा।

इस अवसर पर शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं अन्य सम्मान देकर विदाई दी। समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। शिक्षक और कर्मियों ने उनके स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि डॉ. सुभाष कुमार मंगलम का योगदान विद्यालय परिवार के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |