Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पर्वों में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार


पर्वों में विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश

दुर्गापूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अमरपुर थाना परिसर में गुरुवार की सुबह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान मंदिर परिसर, प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पुलिस अधिकारी और जवान अपने-अपने निर्धारित सेक्टर में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा समकालीन अभियान चलाकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा रोको-टोको अभियान तेज करने, अवैध तस्करी एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और नियमित रूप से बैंक परिसरों की जांच करने का निर्देश भी दिया गया।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान पुलिसिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में दारोगा सुशील कुमार, कन्हैया कुमार, शरत श्रीकांत, बीके सिंह, नवीन कुमार, मु. मुईद्दीन, सदन कुमार, संजय कुमार गुप्ता, कुमारी रश्मि, पीटीसी राकेश राय सहित डायल 112 की टीम और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |