Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

कोसी स्नातक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने आए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने क्या कहा

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

संवाद करने वाले को चुनिए, विवाद करने वालों से विकास अवरुद्ध होता है’ : राजेश वर्मा

कोसी स्नातक चुनाव में एनडीए प्रत्याशी एनके यादव के समर्थन में सांसद ने की प्रेसवार्ता, विद्यालयों में बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने का किया दावा

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। खगड़िया के एक निजी होटल में शनिवार को सांसद राजेश वर्मा ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव के समर्थन में प्रेसवार्ता कर स्नातक मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विधायक बबलू मंडल, विधायक बाबूलाल सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्ष और नेता मौजूद रहे।

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास चाहते हैं तो ऐसे प्रतिनिधि को चुनें, जो संवाद करे। विवाद और विरोध की राजनीति से विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार है। ऐसे में एनडीए प्रत्याशी के निर्वाचित होने पर क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा। उन्होंने दावा किया कि डॉ. एनके यादव के अनुभव का लाभ कोसी क्षेत्र को मिलेगा।

सांसद ने कहा कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का विस्तार 14 जिलों तक है। एमएलसी का फंड सीमित होने के बावजूद प्रतिनिधि का सभी जिलों में नियमित आवागमन और लोगों से संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से सभी मिलकर काम करेंगे और अगले छह वर्षों में विकास की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

विद्यालयों में बेंच-डेस्क की कमी का मुद्दा उठाते हुए सांसद ने कहा कि जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, लेकिन बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, वहां निजी प्रयास और सीएसआर फंड के माध्यम से बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने की पहल करेंगे।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि डॉ. पवन जायसवाल सहित एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |