Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर

भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को चेतावनी

बांका जिले के अमरपुर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अमरपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को अमरपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहकर पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के प्रति सतर्क रहने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मी आपसी तालमेल और पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए ड्यूटी के दौरान सजग रहने का निर्देश दिया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |