Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

कोचिंग सेंटर के बाहर साइकिल चोरी करते युवक को छात्रों ने पकड़ा,बंधक बनाकर पीटा

 प्रीतम सुमन ब्यूरो रिपोर्ट बांका बिहार

कोचिंग सेंटर के बाहर साइकिल चोरी करते युवक को छात्रों ने पकड़ा

अमरपुर में स्टेट बैंक के समीप की घटना, डायल 112 की पुलिस के हवाले किया

बांका जिले के अमरपुर शहर में रविवार की सुबह स्टेट बैंक के समीप स्थित एक कोचिंग सेंटर के बाहर साइकिल चोरी करने के आरोप में एक युवक को छात्रों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे डायल 112 की पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी मु. सलीम शेख के पुत्र मु. आमिर शेख के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में पीड़ित छात्र अमरपुर ब्लॉक निवासी रितेश राज ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार की सुबह अपनी साइकिल से स्टेट बैंक के समीप स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने आया था। उसने साइकिल को कोचिंग सेंटर के बाहर ताला लगाकर खड़ा किया और पढ़ाई करने चला गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने शोर मचाया कि एक युवक साइकिल लेकर भाग रहा है।

शोर सुनकर रितेश राज कोचिंग सेंटर से बाहर निकला तो देखा कि एक युवक उसकी साइकिल लेकर भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद छात्र ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |