Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : दुर्गा पूजा में ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर गेम खेला तो नपेंगे पुलिसकर्मी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

दुर्गा पूजा में ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर गेम खेला तो नपेंगे पुलिसकर्मी

अमरपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ की बैठक, गश्ती तेज करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश

बांका जिले के अमरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अमरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए रविवार की सुबह थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक की। इसमें ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी पुलिसकर्मियों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। दिवा गश्ती, संध्या गश्ती और रात्रि गश्ती के दौरान यदि कोई पुलिसकर्मी मोबाइल पर गेम खेलते पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी ईमानदारी व मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। 

थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में नियमित रूप से रोको-टोको अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, शराब तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाने और फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से ही शांति व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। इसलिए सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें।

बैठक में दारोगा सुशील कुमार, कन्हैया कुमार, मु. नियामुद्दीन, सदन कुमार, पंकज मांझी, नवीन कुमार, कुमारी रश्मि, नीती कुमारी, संजय कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |