Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

दशहरा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, 27 पूजा पंडालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

दशहरा पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, 27 पूजा पंडालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

एसपी अमितेश कुमार ने अमरपुर थाने का किया निरीक्षण, हर दिन पंडालों में गश्त करने का निर्देश

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांका पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अमरपुर थाना पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

एसपी ने बताया कि अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में कुल 27 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिदिन प्रत्येक पंडाल का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, संबंधित क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि दशहरा के मद्देनजर जिले के सभी थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 15 अक्टूबर को सभी थानाध्यक्षों, अंचल निरीक्षकों और अंचल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा प्रबंधन और आपसी तालमेल पर चर्चा की जाएगी।

एसपी ने स्पष्ट किया कि दशहरा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें।निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर रामाशंकर सिंह, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |