Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस को मिली सफलता ,15 लाख के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार

15 लाख के स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

तेतरी जीरोमाइल के पास पुलिस की कार्रवाई, 93.25 ग्राम स्मैक, नकदी और मोबाइल बरामद

नवगछिया पुलिस जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तेतरी जीरोमाइल के समीप पुलिस ने 93.25 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के पास से 2,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान तेतरी वार्ड संख्या-14 निवासी श्रवण कुमार, पिता उमेश राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि तेतरी जीरोमाइल के पास स्मैक की खेप पहुंचने वाली है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर निगरानी शुरू की गई। तेतरी दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध अवस्था में मिले श्रवण की तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक से स्मैक लाने की बात बताई है। उसने तेतरी और पकरा क्षेत्र में बिक्री से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। 

पुलिस इन दावों की जांच कर रही है। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 402/26 दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। पिछले चार माह में पुलिस 2.55 किलोग्राम स्मैक बरामद कर 26 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |