Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : प्रधानाध्यापक के गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, एनएच 333 ए किया जाम

 सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार


गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, एनएच-333ए किया जाम

प्रधानाध्यापक को निर्दोष बताते हुए विद्यार्थियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार

बांका जिले के सबलपुर स्थित गांधी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विद्यालय के समीप विक्रमपुर मोड़ के पास पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग एनएच-333ए को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब दो किलोमीटर तक यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। विद्यार्थियों का आरोप था कि विकास कुमार को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है। छात्रों ने कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आनी चाहिए।

गौरतलब है कि 11वीं कक्षा की एक छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसी मामले में पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखी गई और सोमवार को उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाने तथा सड़क से हटाने का प्रयास शुरू किया। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |