कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे चंदन सिन्हा, सुनी लोगों की व्यथा
प्रभावित गांवों का दौरा कर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा, सरकारी व्यवस्था पर साधा निशाना
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी चंदन सिन्हा ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित विभिन्न पंचायतों और नगर क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। उन्होंने गंगनिया, कमरगंज, मसदी, नवादा, महेशी, तिलकपुर, इंग्लिश चिचरौंन, खेरैया एवं किशनपुर पंचायत सहित सुल्तानगंज नगर परिषद और अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।
![]() |
| चंदन सिन्हा बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचकर जायजा लेते हुए |
दौरे के दौरान चंदन सिन्हा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण घरों में पानी प्रवेश करने, आवागमन बाधित होने, भोजन-पानी की परेशानी सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पीड़ितों की स्थिति देखकर उन्होंने हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
चंदन सिन्हा ने कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवार परेशान हैं और कई लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ऐसे समय में प्रशासन और सरकार को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी स्तर पर की जा रही व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।
![]() |
| नाव से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे राजद नेता चंदन सिंन्हा |
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल, भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को राजनीतिक नजरिये से नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से देखना चाहिए। जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से काम करना चाहिए। दौरे के दौरान उनके साथ शंभू मंडल सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
.png)





