Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : कार्यालय में प्रवेश को लेकर नगर प्रशासन के फरमान से बढ़ी आम लोगों की परेशानी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका बिहार 

आधार की छायाप्रति के बाद ही नगर परिषद कार्यालय में प्रवेश, नगर प्रशासन के फरमान से बढ़ी आम लोगों की चिंता

पहले रजिस्टर में दर्ज होती थी जानकारी, अब आधार की छायाप्रति अनिवार्य किए जाने पर लोगों ने उठाए 

बांका नगर परिषद कार्यालय में प्रवेश को लेकर नगर प्रशासन के नए आदेश से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब कार्यालय में किसी भी कार्य से पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश से पहले आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करनी होगी। कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के बाद कार्यालय के प्रवेश द्वार पर सूचना भी चस्पा कर दी गई है।

बताया जाता है कि पूर्व में नगर परिषद कार्यालय पहुंचने वाले लोगों की रजिस्टर में नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर इंट्री की जाती थी। इसके बाद वे अपने कार्य के लिए संबंधित पदाधिकारी या कर्मी से मुलाकात कर सकते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस फैसले को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे काम के लिए नगर परिषद कार्यालय आने वाले गरीब और ग्रामीण लोगों को अब आधार की छायाप्रति कराने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। कई बार काम पूरा नहीं होने पर कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ेगी।लोगों ने सवाल उठाया कि जब रजिस्टर में आवश्यक जानकारी दर्ज कर प्रवेश दिया जा रहा था तो आधार की छायाप्रति जमा कराने की जरूरत क्यों पड़ी। लोगों ने नगर प्रशासन से आदेश पर पुनर्विचार करते हुए सरल प्रवेश व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |