Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : महिला को उसके ही पति और ससुर ने मारपीट कर घर से निकाला, थाना में शिकायत

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका ,बिहार

शराब पीने का विरोध किया तो पत्नी को पीटा, घर से निकाला

पति पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, ससुर पर भी बेटे का साथ देने की शिकायत; पुलिस ने शुरू की जांच

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के कसबा पंचायत अंतर्गत शोभनाथपुर गांव में शराब पीने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी कुमारी ने अपने पति जितेंद्र दास और ससुर गोगी दास पर मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बुधवार को घटना के बाद महिला शंभूगंज थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपित पति और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, शोभनाथपुर गांव निवासी जितेंद्र दास की शादी खड़गपुर थाना क्षेत्र के रघुचक गांव निवासी रजनी कुमारी के साथ वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए, जिनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र शामिल हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन अब उसका पति शराब का आदी हो गया है। वह अक्सर शराब पीकर घर आता है और परिवार में उपद्रव करता है।

रजनी कुमारी के अनुसार, जब वह पति के शराब पीने का विरोध करती है तो उसके साथ गाली-गलौज की जाती है। विरोध करने पर पति मारपीट भी करता है। बुधवार को भी शराब पीने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर गोगी दास ने भी पति का साथ दिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

घटना के बाद पीड़िता अपने बच्चों को लेकर पुलिस के पास पहुंची और सुरक्षा तथा कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, आरोपित पक्ष ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |