Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : जलावन रखने के विवाद में पति-पत्नी को पीटकर किया जख्मी

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार

जलावन रखने के विवाद में पति-पत्नी को पीटकर किया जख्मी

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के मोहदीनगर गोपालपुर गांव में सोमवार को जलावन रखने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को मारपीट कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। जख्मी छबीला पासवान और उनकी पत्नी सुमन देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया।

इलाजरत छबीला पासवान ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व उनके भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। सोमवार सुबह वह अपने हिस्से की जमीन पर जलावन रख रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई जयराम पासवान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जयराम पासवान, भतीजा बादल पासवान, श्रवण कुमार सहित अन्य परिजन लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इस घटना में छबीला पासवान जख्मी हो गए।

मारपीट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी सुमन देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। मामले को लेकर छबीला पासवान ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |