Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पॉक्सो एक्ट मामले में वर्षों से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार

पॉक्सो मामले में 2019 से फरार अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

सलारपुर स्थित घर से हुई गिरफ्तारी, मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बांका जिले के शंभूगंज थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर गांव निवासी राहुल कुमार, पिता बिजेन्द्र सिंह उर्फ बीजों सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर सलारपुर से विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार शंभूगंज थाना कांड संख्या 250/19, दिनांक 14 अक्टूबर 2019 में अभियुक्त राहुल कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 376, 366(ए), 120(बी) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज है। मामले में पुलिस लंबे समय से अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को उसके सलारपुर स्थित घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की। शंभूगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में मेडिकल जांच कराया गया। 

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |