Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदार भिड़े, पांच युवक जख्मी

प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदार भिड़े, पांच युवक जख्मी

बर्तन खरीदने पहुंचे ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने लगाया मारपीट का आरोप

अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में गुरुवार को ग्राहक को अपनी-अपनी दुकान पर बुलाने को लेकर दो बर्तन दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के पांच युवक जख्मी हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में कराया गया।

जख्मी एक पक्ष के आयुष कुमार, आशीष कुमार और अन्नु कुमार तथा दूसरे पक्ष के रंजन कुमार व गुंजन कुमार शामिल हैं। आशीष कुमार ने बताया कि वह अपने आवास पर बर्तन की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को एक ग्राहक बर्तन खरीदने आया था। आरोप है कि बगल के दुकानदार अजीत कुमार ग्राहक को जबरन अपनी दुकान पर बुलाने लगे। विरोध करने पर अजीत कुमार, गुंजन कुमार और रंजन कुमार ने लाठी-डंडे व कड़ाही से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई व भांजे के साथ भी मारपीट की गई।

वहीं दूसरे पक्ष के रंजन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान पर ग्राहक बर्तन खरीद रहा था। इसी दौरान आशीष कुमार ग्राहक को अपनी दुकान पर ले जाने लगे। विरोध करने पर उदय साह, आशीष कुमार और अन्नु कुमार ने लोहे की सरिया से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत देने की बात कही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |