Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक जख्मी

प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार 

सड़क दुर्घटना में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, चालक जख्मी

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान अमरपुर शहर के वार्ड संख्या आठ निवासी शिवनंदन मोदी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिवनंदन मोदी आवश्यक कार्य से बाइक लेकर झरना गांव गए थे। वहां से वापस अमरपुर लौटने के दौरान रामचंद्रपुर इटहरी गांव के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित नहर में जा पलटी।

दुर्घटना के बाद बाइक चालक नहर में गिरकर जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीण दिनेश यादव समेत अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में उतरकर जख्मी चालक को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अस्पताल को दी।

सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की मदद से जख्मी शिवनंदन मोदी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना में चालक को चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |