Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : स्कूल के शिक्षक पर छात्र ने लगाया मारपीट करने का आरोप ,थाना में शिकायत

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

सेंट जोसेफ स्कूल के शिक्षक पर आठवीं के छात्र से मारपीट का आरोप, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भागलपुर जिले के सेंट जोसेफ स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। 

छात्र अर्नव कुमार ने स्कूल के इतिहास विषय के शिक्षक दिनेश पॉल पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर छात्र के पिता सुमन कुमार ने शनिवार को ललमटिया थाने में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, छात्र के साथ शिक्षक ने मारपीट की और बाद में उसे धमकी भी दी। घटना के बाद छात्र ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पिता ने थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस से स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कराने तथा मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि छात्र के साथ शिक्षक ने बेरहमी से मारपीट की। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ललमटिया थानाध्यक्ष बिपीन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों के आधार पर छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |