Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सीओ पर मनमानी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

पीरपैंती सीओ पर मनमानी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

भागलपुर जिले के पीरपैंती अंचल में जमीन विवाद से जुड़े मामले में अंचलाधिकारी पर मनमानी तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। टोपरा टोला निवासी राज किशोर यादव ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में राज किशोर यादव ने बताया है कि उनकी पत्नी मीना देवी के नाम सात डिसमिल जमीन है। जमीन का खाता संख्या 2406 और खेसरा संख्या 5588 बताया गया है। उक्त जमीन के दाखिल-खारिज से संबंधित मामला एडीएम न्यायालय में अपील संख्या 36/23-24 तथा टाइटल सूट संख्या 07/22 के रूप में लंबित है।

आवेदनकर्ता के अनुसार, विष्णु सिंह की ओर से बीएलडीआर न्यायालय, कहलगांव में मामला दायर किए जाने के बाद 24 अगस्त 2026 को पीरपैंती सीओ की ओर से जमीन की मापी का नोटिस दिया गया। राज किशोर यादव का आरोप है कि उन्होंने मापी पर आपत्ति जताई, इसके बावजूद जमीन की मापी कराई गई। इसके बाद जमीन खाली कराने का आदेश भी जारी कर दिया गया।

राज किशोर यादव ने कहा कि जब जमीन से संबंधित मामले न्यायालय में लंबित हैं, तब ऐसी कार्रवाई किए जाने से उन्हें परेशानी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |