Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

सहपाठियों ने कक्षा छह के छात्र को जमीन पर पटककर किया बेहोश

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

सहपाठियों ने कक्षा छह के छात्र को जमीन पर पटककर किया बेहोश

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भदरिया मध्य विद्यालय में सोमवार सुबह सहपाठी दो छात्रों द्वारा कक्षा छह के एक छात्र को जमीन पर पटककर जख्मी करने का मामला सामने आया है। घटना में प्रणव कुमार (12) जख्मी हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।

जख्मी छात्र के पिता ने बताया कि उनका पुत्र रोज की तरह सोमवार सुबह पढ़ने के लिए विद्यालय गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि विद्यालय में मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

विद्यालय के शिक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद छात्र जयप्रकाश कुमार और आकाश कुमार किसी बात को लेकर प्रणव से बहस कर रहे थे। शिक्षक ने समझाकर तीनों को अपने-अपने कक्षा में भेज दिया। इसके कुछ देर बाद जानकारी मिली कि दोनों छात्रों ने प्रणव को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

शिक्षक ने बताया कि विद्यालय में करीब 400 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि एचएम समेत मात्र तीन शिक्षक पदस्थापित हैं। ऐसे में इतने अधिक विद्यार्थियों की निगरानी और विद्यालय में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में काफी परेशानी होती है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |