Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : एटीएम कार्ड फंसने का झांसा देकर 2.40 लाख की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर, बिहार


एटीएम कार्ड फंसने का झांसा देकर 2.40 लाख की साइबर ठगी, दो गिरफ्तार

भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिले मकंदपुर चौक पर एटीएम कार्ड फंसने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का नवगछिया पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 40 हजार रुपये नकद, 32 सिम कार्ड, छह पैन कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, नौ आधार कार्ड, सात पासबुक, छह मोबाइल फोन, एक चारपहिया वाहन, ड्राइविंग लाइसेंस, दो चेकबुक और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी एसडीपीओ सायम रजा ने प्रेस वार्ता में दी।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर को कैलाश मंडल मकंदपुर चौक स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम कक्ष में चिपकाए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताकर उन्हें झांसे में लिया और एसबीआई मेन ब्रांच नवगछिया बुलाया। इसी दौरान आरोपितों ने एटीएम से कार्ड निकाल लिया। बाद में जीरोमाइल स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले गए और 1,59,998 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए।

मामले में साइबर थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज किया गया। तकनीकी जांच में मोबाइल नंबर की लोकेशन शेखपुरा के बरबीघा मिली। जांच के आधार पर पुलिस ने सोनू कुमार निवासी बाजपुर, नवादा और विपुल कुमार निवासी मोहब्बतपुर, शेखपुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने ठगी की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |