Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

शहर में प्रशानिक ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार

अमरपुर में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

जुर्माना वसूला, सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा और ऑटो हटवाए; दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई की चेतावनी

बांका जिले के अमरपुर शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर नगर प्रशासन ने सोमवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर प्रबंधक कुंदन कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ बंगाली टोला, गोला चौक, पुरानी चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न इलाकों में पहुंची। टीम को देखते ही फुटपाथ पर सब्जी व अन्य सामान बेच रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार स्वयं ही अपना सामान हटाने लगे।

अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाया गया। चौक-चौराहों पर आड़े-तिरछे खड़े ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को भी फटकार लगाते हुए वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे लगाने की हिदायत दी गई। कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

नगर प्रबंधक ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व जेसीबी से चौक-चौराहों का अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इधर, फुटकर दुकानदारों ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूला जाता है, लेकिन स्थायी बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, सब्जी मंडी और पार्किंग जैसी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हैं। दुकानदारों के अनुसार इन सुविधाओं के अभाव में सड़क किनारे दुकानें लगती हैं और जाम की समस्या बढ़ती है। मौके पर जेई विपिन कुमार, श्रीकांत देव, राकेश कुमार, दीपक कुमार सहित पुलिस जवान मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |