Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : हथियार लेकर घूम रहा युवक को पुलिस ने पकड़ा, जेल

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार


जिला स्कूल के पास हथियार लेकर घूम रहा था युवक, देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद तौसीफ, पिता मोहम्मद अंसार के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर जिला स्कूल के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही जोगसर थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी और जांच अभियान शुरू किया। 

इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार बरामद होते ही पुलिस ने युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस युवक को थाना लेकर पहुंची, जहां उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और वह उसे लेकर जिला स्कूल के आसपास किस उद्देश्य से घूम रहा था। साथ ही हथियार की खरीद-बिक्री और संभावित आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

जोगसर थाना पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |