Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : नौ माह की समय सीमा खत्म, अब तक अधूरा है 30 बेड का अस्पताल

 प्रीतम सुमन, ब्यूरो रिपोर्ट बांका, बिहार 

नौ माह की समय सीमा खत्म, अब तक अधूरा है 30 बेड का अस्पताल

4.74 करोड़ की लागत से बन रहे भवन की सुस्त रफ्तार पर सवाल, जर्जर रेफरल अस्पताल में मरीजों की बढ़ रही परेशानी

बांका जिले के अमरपुर रेफरल अस्पताल के समीप करीब 4 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बन रहे 30 बेड के नए अस्पताल भवन का निर्माण निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य शुरू हुए करीब 11 माह बीत चुके हैं, जबकि इसे नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार की उम्मीद लगाए बैठे अमरपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का इंतजार बढ़ गया है।

निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना पट्ट के अनुसार भवन निर्माण कार्य 1 नवंबर 2025 को शुरू किया गया था। इसे जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना था। सूचना पट्ट पर निर्माण की लागत 4 करोड़ 74 लाख 25 हजार 797 रुपये अंकित है। निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद भवन के कई हिस्सों में निर्माण कार्य अभी बाकी है। इससे निर्माण की गति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए भवन में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद थी। समय पर निर्माण पूरा नहीं होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पुराने रेफरल अस्पताल भवन की स्थिति भी मरीजों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। भवन के कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं और मरम्मत तथा जरूरी कार्यों के सहारे स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

लोगों ने कहा कि नए 30 बेड के भवन का निर्माण समय पर पूरा होने से मरीजों के साथ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलतीं। अब लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द भवन को तैयार कराने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |