Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : मंदार में युवती से अभद्रता और वायरल वीडियो कांड का खुलासा, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सुबोध सिंह, क्राइम रिपोर्टर बांका, बिहार


बांका में युवती से अभद्रता और वायरल वीडियो कांड का खुलासा, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT ने सुलझाई गुत्थी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मंदार पर्वत परिसर के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बांका पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।

दरअसल कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से बौंसी थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदार पर्वत परिसर का एक आपत्तिजनक वीडियो स्थानीय पुलिस के संज्ञान में आया था। वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बौंसी थाना में कांड संख्या 248/26 के तहत BNS की धारा 74, 75, 76, 3 (5) एवं IT Act की धारा 66E, 67A तथा साइबर थाना में सनहा संख्या 275/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक के ज्ञापांक 8815/गो० दिनांक 24.09.2026 के द्वारा कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसडीपीओ बौंसी श्री इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय SIT का गठन किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पीड़िता से प्राप्त विस्तृत बयान के अनुसार, पीड़िता हर रोज की तरह बौंसी बाजार दूध देने गई थी। दिनांक 03.06.2026 को दूध देकर वापस घर लौटने के क्रम में घर छोड़ने के बहाने एक ही गांव के दो लड़के अनंत कुमार एवं विभीषण कुमार ने उसे अपनी दोपहिया वाहन पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर गलत इरादे से ले गए। वहां ले जाकर दोनों युवक गलत नीयत से बदसलूकी तथा छेड़खानी करने लगे।

इसी दौरान वहां पांच अन्य लड़के आ पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। तभी पांच लड़कों में से एक लड़के ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को वायरल न करने के लिए 20,000 रुपये की मांग की गई। जिसके एवज में आरोपी अनंत के द्वारा 1,500 रुपया मो० अब्दुल्ला के खाते पर ट्रांसफर भी किया गया था और बाकी राशि बाद में देने की बात पर सभी वहां से चले गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी

1. अनंत कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता कारू यादव, साकिन चकाई, थाना पंजवारा, जिला बांका।

2. विभीषण कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता चन्द्र राय, साकिन चकाई, थाना पंजवारा।

3. मो० अब्दुल्ला, उम्र 21 वर्ष, पिता दाऊद अली, साकिन चिहार, थाना बाराहाट, जिला बांका।

इसके अलावा इस घटना में शामिल अन्य चार विधि विरुद्ध बालकों में से दो को निरुद्ध कर लिया गया है। शेष दो की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस विशेष टीम में एसडीपीओ बेलहर सुमित शेखर, अंचल निरीक्षक राजेश कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित जिला आसूचना इकाई के कर्मी शामिल थे। बांका पुलिस ने कहा है - आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |