Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई करवा रहे जदयू कार्यकर्ता की हुई मौत

 सुबोध सिंह ,क्राइम रिपोर्टर, बांका बिहार 

धान की रोपाई के दौरान वज्रपात से किसान सह जदयू कार्यकर्ता की मौत, गांव में पसरा मातम

बांका जिले के रजौन प्रखंड की धायहरना-महगामा पंचायत अंतर्गत धायहरना गांव में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से किसान सह जदयू के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता विंदेश्वरी प्रसाद सिंह (50) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार विंदेश्वरी प्रसाद सिंह गांव के दक्षिण बहियार स्थित अपने खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें खेत से बाहर निकाला और इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी फूलो देवी, दो पुत्र आशीष एवं अंकित, तथा एक पुत्री नीतू कुमारी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा छा गया और बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

घटना के बाद प्रारंभ में मृतक की पत्नी सदमे में होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थीं। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद वे राजी हो गईं। इसके बाद नवादा बाजार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और वज्रपात की चेतावनी के दौरान खुले खेतों एवं पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |