Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

तिरंगे के रंग में रंगा भागलपुर, भव्य रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार

तिरंगे के रंग में रंगा भागलपुर, भव्य रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे

भागलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भागलपुर में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में हुआ। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कलाकार, शिक्षक, जिला प्रशासन के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मी शामिल हुए। तिरंगा हाथों में लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

समाहरणालय परिसर से निकली रैली तिलकामांझी चौक पहुंची। वहां तिलकामांझी की प्रतिमा के समीप पहुंचने के बाद रैली वापस समाहरणालय परिसर लौटी, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान सड़क के किनारे मौजूद लोगों ने भी तिरंगा रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

रैली में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उत्साह के साथ शामिल हुए। आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |