Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : फोन की घंटी में उलझा दुकानदार, काउंटर से एक लाख लेकर चोर फरार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

फोन की घंटी में उलझा दुकानदार, काउंटर से एक लाख लेकर चोर फरार

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के शेरमारी बाजार में दिनदहाड़े कपड़ा दुकान से करीब एक लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने दुकानदार का ध्यान कुछ देर के लिए भटकने का फायदा उठाया और दुकान के काउंटर से नकदी व पर्स लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।

कपड़ा दुकानदार मुन्ना चौधरी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। कॉल आने के बाद वह दुकान से उठकर अंदर चले गए और पत्नी को फोन देने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति दुकान के अंदर पहुंचा और मौका देखकर काउंटर खोल लिया। आरोपी काउंटर में रखी नकदी और पर्स लेकर वहां से निकल गया।

कुछ देर बाद जब मुन्ना चौधरी की नजर खुले काउंटर पर पड़ी और पर्स गायब मिला, तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल दुकान और आसपास के इलाके में आरोपी की तलाश की, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था।

दुकानदार के अनुसार, पर्स में नकदी के अलावा कई जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। नकदी और पर्स में मौजूद सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। दुकानदार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी की पहचान और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से चोर की पहचान में मदद मिल सकती है। दिनदहाड़े हुई घटना से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |