Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : दरवाजा लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट में एक ही परिवार के छह घायल

कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर ,बिहार 

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के आलमगीरपुर गांव में घर में दरवाजा लगाने को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

घटना के संबंध में पीड़िता आशमा खातून ने बताया कि उनकी गोतनी की ओर से घर में एक दरवाजा लगाया गया था। दरवाजा लगाने को लेकर बगल में रहने वाले गोतिया पक्ष के लोगों से पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

आशमा खातून का आरोप है कि उस समय दूसरे पक्ष के कुछ लोग शराब के नशे में थे। पुलिस टीम को देखकर वे मौके से चले गए, लेकिन पुलिस के जाने के बाद दोबारा वहां पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में परिवार के छह लोग घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने अकबरनगर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दरवाजा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद किन कारणों से बढ़ा और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |