कुणाल शेखर ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार
भागलपुर पहुंचेंगे मंत्री श्रवण कुमार, जदयू कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार का बुधवार, 5 अगस्त को भागलपुर आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर जदयू संगठन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि मंत्री श्रवण कुमार का स्वागत पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में किया जाएगा। इस दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मंत्री के स्वागत के बाद जिला अतिथिगृह, भागलपुर में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।
इसके उपरांत मंत्री श्रवण कुमार बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में उनके विभिन्न विकास एवं कृषि संबंधी विषयों पर विचार साझा करने का भी कार्यक्रम निर्धारित है।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि मंत्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण सड़कों, सामुदायिक परिसंपत्तियों और अन्य विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों का स्वरूप बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री का भागलपुर दौरा संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ विकास कार्यों की समीक्षा एवं नई योजनाओं को गति देने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
.png)



