Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, बिहुला विषहरी की झांकी ने मोहा मन

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, बिहुला विषहरी की झांकी ने मोहा मन

भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को देशभक्ति का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। भागलपुर विधायक रोहित पांडेय के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

यात्रा का प्रमुख आकर्षण लोकगाथा पर आधारित बिहुला विषहरी की भव्य झांकी रही। झांकी के माध्यम से अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, बिहार भाजपा की महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, भाजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा, निरंजन शाह, भाजपा महामंत्री श्वेता सुमन, भाजपा नेत्री श्वेता सिंह और रतन मंडल समेत भाजपा एवं जदयू के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |