Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

हेलीकॉप्टर से फिर हुई पुष्प वर्षा, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा अजगैबीनाथ धाम

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर, बिहार 

हेलीकॉप्टर से फिर बरसे फूल, पुष्प वर्षा से गूंजा सुल्तानगंज

कांवड़ियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में सावन के पावन महीने में कांवड़िया श्रद्धालुओं के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। सावन में पहली बार शुरू हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा अब श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बन गई है। सोमवार को कम समय तक पुष्प वर्षा के बाद मंगलवार को दोबारा आसमान से फूल बरसाए गए।

अजगैबीनाथ मंदिर से लेकर नमामि गंगे घाट और कांवड़िया पथ तक हेलीकॉप्टर ने आसमान से पुष्प वर्षा की। जैसे ही फूलों की बारिश शुरू हुई, कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्तों के चेहरे खिल उठे। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर पुष्प वर्षा का स्वागत किया। कई कांवड़िए फूलों को अपने ऊपर गिरते देख भावुक और आनंदित नजर आए।

करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकले कांवरियों के लिए आसमान से फूलों की बारिश किसी सम्मान से कम नहीं थी। कांवड़िया पथ पर जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। हेलीकॉप्टर की गूंज और जमीन पर गूंजते बोल बम के जयकारों ने पूरे सुल्तानगंज को भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसएसपी भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुष्प वर्षा का भी आनंद उठाया। अधिकारियों की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया।

पुष्प वर्षा के दौरान पूरा सुल्तानगंज हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। 

श्रद्धालुओं ने इस अनोखे स्वागत को यादगार बताया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |