Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

पुआल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 803 लीटर विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

पुआल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 803 लीटर विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार

गोड्डा से बेगूसराय जा रही थी शराब की खेप, उत्पाद विभाग ने पिकअप जब्त कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की

भागलपुर में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से करीब 803 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की खेप भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबौर थाना क्षेत्र में वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के पास सबौर की ओर से आ रही पुआल लदी पिकअप को रोककर जांच की गई।

बाहर से वाहन में केवल पुआल दिखाई दे रहा था। संदेह होने पर अधिकारियों ने पुआल हटाकर तलाशी ली तो उसके नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई। जांच में 90 कार्टन में करीब 803 लीटर ऑफिसर चॉइस ब्लू ब्रांड की विदेशी शराब मिली।

पुलिस ने पिकअप चालक रांची निवासी पियूष पासवान को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब की खेप गोड्डा से लाए जाने की जानकारी मिली है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बेगूसराय में शराब की डिलीवरी किसे दी जानी थी और तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |