Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

स्कार्पियो की टक्कर से स्कूल से घर लौट रहा छह वर्षीय बालक जख्मी

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट, बांका बिहार 

स्कार्पियो की टक्कर से स्कूल से घर लौट रहा छह वर्षीय बालक जख्मी

गंभीर स्थिति में मायागंज भागलपुर रेफर, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार

अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 स्थित महमदपुर मोहल्ले में बरगद वृक्ष के समीप शुक्रवार को स्कार्पियो की टक्कर से स्कूल से घर लौट रहा छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन और स्थानीय लोग जख्मी बालक को उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।

जख्मी की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी कृष्णा साह के छह वर्षीय पुत्र श्रीकांत कुमार के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर छह स्थित कन्या मध्य विद्यालय में कक्षा एक का छात्र है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को विद्यालय से पढ़ाई करने के बाद श्रीकांत पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान महमदपुर मोहल्ले में बरगद पेड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में उसके एक पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है। बालक की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |