Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की थार, सभी सुरक्षित

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की थार, सभी सुरक्षित

बैजानी पुल के समीप हादसा, वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोट

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बैजानी पुल के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार युवक को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आने की बात सामने आई है। घटना बाईपास थाना क्षेत्र की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बैजानी पुल के पास अचानक एक बाइक सवार युवक सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने तत्काल वाहन को मोड़ा, जिससे थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से में काफी क्षति पहुंची।

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 की टीम और बाईपास थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बाईपास थाने की गश्ती टीम प्रियंका कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।

बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई थी। वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि श्रद्धालुओं को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर मामला सुलझा लिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |