प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार
ट्रैक्टर खेत में ले जाने को लेकर विवाद, दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देने की कही बात
बांका जिले के अमरपुर शहर के डुमरामा मोहल्ले में बुधवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के मिथिलेश कुमार तथा दूसरे पक्ष के दीपक कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने किया।
घायल मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कराने गया था। रास्ते में जगह कम होने के कारण ट्रैक्टर चालक पड़ोसी दीपक कुमार के परती खेत से होकर उनके खेत में चला गया। इसी दौरान दीपक, मनीष और रणवीर यादव समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने खेत में मिट्टी भराई कराई थी। मिथिलेश जबरन ट्रैक्टर लेकर खेत में चले गए, जिससे मिट्टी को नुकसान पहुंचा। ट्रैक्टर हटाने को कहने पर मिथिलेश, शालीग्राम साह समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई मनीष को भी पीट दिया गया। दोनों पक्षों ने घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है।
.png)



