Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सोई अवस्था में अनियंत्रित होकर छत से गिरी मासूम, मायागंज रेफर

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट ,बांका बिहार 

सोई अवस्था में अनियंत्रित होकर छत से गिरी मासूम, मायागंज रेफर

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव में गुरुवार अहले सुबह घर की छत से गिरने के कारण चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बच्ची की पहचान शंकर कुमार की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सक डॉ. ज्योति भारती ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात सृष्टि अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर की छत पर सोई हुई थी। गुरुवार की अहले सुबह सोने के दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई। 

बच्ची के गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक के अनुसार बच्ची के सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |