Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : युवक की गोली मारकर हत्या , कारतूस और बाइक बरामद, जांच तेज

 कुणाल शेखर, ब्यूरो रिपोर्ट, भागलपुर बिहार 

मंदिर से निकला राहुल, बांसबाड़ी में मिली लाश; कारतूस और बाइक बरामद, तकनीकी जांच तेज

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय मैदान के पीछे दोनियां टोला के समीप गुरुवार देर शाम 30 वर्षीय राहुल राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक तेतरी दक्षिणबारी टोला निवासी किसान वरुण राय का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

परिजनों के अनुसार राहुल शाम करीब छह बजे घर से निकला था और उसे आखिरी बार तेतरी दुर्गा स्थान मंदिर के पास देखा गया था। इसके बाद वह किसी व्यक्ति की बाइक से पकरा स्थित बांसबाड़ी पहुंचा। आशंका है कि उसे योजनाबद्ध तरीके से वहां बुलाकर हत्या की गई। घटनास्थल से एक कारतूस/खोखा और पल्सर बाइक बरामद हुई है।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि राहुल के शरीर पर प्रथमदृष्टया गन शॉट वूंड मिला है। गोली पीछे से लगने की आशंका है। गोली की स्थिति और मृत्यु के कारण की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसपी, एसडीपीओ अनिकेत अमर और थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों ने हत्या को साजिश बताते हुए कुछ लोगों पर संदेह जताया है। हालांकि पुलिस ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ पूर्व में तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज थे और वह जमानत पर था। पुलिस उसके पुराने विवादों और आपराधिक संपर्कों को भी खंगाल रही है। एसपी ने कहा कि जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |