Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

 प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार 

सड़क हादसे में युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बांका जिले के अमरपुर शहर के बंगाली टोला के समीप सोमवार की अहले सुबह स्कूटी और बाइक की टक्कर में घायल दो युवकों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में सिलीगुड़ी के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या पांच निवासी ब्रह्मदेव उर्फ पप्पू मंडल (40) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार पप्पू मंडल सुबह स्कूटी से फूल तोड़ने प्रखंड मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बंगाली टोला के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। डायल-112 की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए कलकत्ता ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सोमवार देर रात शव आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पप्पू मंडल अपने पीछे चार बच्चों कृष्णा (16), रूही (14), अक्षिता (8) और अर्णव उर्फ ओम (6) को छोड़ गए। घटना से मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा है।

सूचना पर एसआई संजय गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर शोक व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |