प्रीतम सुमन ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,बिहार
19 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार
बांका जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान अमरपुर पुलिस ने सोमवार को शहर के वार्ड संख्या सात से 19 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर एक बाइक जब्त की। हालांकि पुलिस को देखते ही शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या सात में देशी महुआ शराब की तस्करी होने वाली है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की टीम को इलाके में तैनात कर दिया। इसी दौरान एक बाइक सवार छोटी दुर्गा मंदिर की ओर से वार्ड संख्या सात में प्रवेश करता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर कोयरी टोला की ओर भाग निकला।
पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसकी डिक्की से 19 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। इसके बाद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक के आधार पर तस्कर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
.png)


