कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार
सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को सुल्तानगंज के गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद कांवर में जल भरकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते नजर आए। पूरा कांवरिया पथ बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
श्रावण मेले को लेकर प्रशासन की ओर से कांवरियों की सुविधा के लिए विभिन्न इंतजाम किए गए हैं। मार्ग में जगह-जगह सेवा शिविर, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और विश्राम की व्यवस्था की गई है। कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और कांवरियों का जत्था लगातार देवघर की ओर बढ़ता रहा।
इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी देर शाम भागलपुर के धांधी-बेलारी चौक पहुंचे। उन्होंने पैदल देवघर जा रहे कांवरियों को देखा और श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से महसूस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति को इतने करीब से देखना सौभाग्य की बात है।
शकुनी चौधरी ने कांवरियों के लिए सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए किए गए प्रबंध महत्वपूर्ण हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
.png)



