Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : शराब कारोबार के विवाद में कट्टा लहराते हुए की फायरिंग, वीडियो वायरल

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर ,बिहार

पचगछिया में फायरिंग से हड़कंप, शराब कारोबार के विवाद में कट्टा लहराने का आरोप

स्कूल मैदान में हुई घटना का वीडियो वायरल, पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया स्कूल मैदान में कथित फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ ग्रामीण दो युवकों का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक दूसरे युवक से कट्टा छीनकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पचगछिया स्कूल मैदान में संतोष कुमार और उसके कुछ सहयोगियों द्वारा कथित रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। इसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर युवकों और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के दौरान युवक ने कट्टा निकाल लिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी।

घटना के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कथित अवैध शराब कारोबार के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती है। लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |