Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग : पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का किया उदभेदन, महिला गिरफ्तार

 कुणाल शेखर ,ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर बिहार 

गोपालपुर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, महिला गिरफ्तार

अजमाबाद गांव में ऋषि कुमार के घर छापेमारी, हथियार बनाने के उपकरण व कारतूस बरामद

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमाबाद गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का उद्भेदन करते हुए मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने ऋषि कुमार के घर छापेमारी कर निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मौके से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किया गया।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजमाबाद गांव में ऋषि कुमार के घर अवैध रूप से हथियारों का निर्माण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान ऋषि कुमार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने उसकी पत्नी कविता देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान अवैध हथियारों के अलावा हथियार बनाने के विभिन्न उपकरण भी बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार ऋषि कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार निर्माण के लिए सामग्री कहां से लाई जाती थी और तैयार हथियारों की आपूर्ति किन लोगों को की जाती थी। अवैध हथियार निर्माण और खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |